BJP और कांग्रेस नेताओं में हुआ विवाद, मौके पर पहुंची पुलिस

Edited By suman, Updated: 12 May, 2019 04:21 PM

here is a dispute between bjp and congress leaders

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में हो रहे मतदान के दौरान कई जगह विवाद की खबरें हैं। भोपाल में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया। विवेकानद मतदान केंद्र में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आमने सामने आ गए। कांग्रेस का आरोप है कि मतदान केंद्र...

भोपाल: लोकसभा चुनाव के छठे चरण में हो रहे मतदान के दौरान कई जगह विवाद की खबरें हैं। भोपाल में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया। विवेकानद मतदान केंद्र में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आमने सामने आ गए। कांग्रेस का आरोप है कि, मतदान केंद्र परिसर में भाजपा को वोट देने के साथ 2 नंबर बटन दबाने के लिए जोर दिया जा रहा था। मतदाताओं का नाम पता भी नोट किया जा रहा था। इस दौरान कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं में जमकर विवाद हुआ। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए थे, इसके बाद भाजपा एजेंट को मतदान केंद्र से बाहर किया गया।
 

PunjabKesari

वहीं गोविंदपुरा विधानसभा के बूथ क्रमांक 275 भोपाल पब्लिक स्कूल में साइन मैच ना होने के कारण एजेंट को बैठने नहीं दिया गया। बूथ क्रमांक 343 आरआरएल गोविंदपुरा विधानसभा मशीन काम नहीं कर रही। बूथ क्रमांक 132 इंद्रपुरी में मतदान बहुत धीरे चल रहा है। इरिगेशन बूथ क्रमांक 129 की मशीन बंद है। वहीं भोपाल में गोविंदपुरा विधानसभा के बूथ क्रमांक 326 में भाजपा के 2 कार्यकर्ता घनश्याम साहू और धर्म वीर को बागसेवनिया पुलिस ले गई। वहीं दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के बूथ क्रमांक 57 में कार्यकर्ता नईम अंसारी को कमला नगर पुलिस ले गई।

 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!