Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 19 Dec, 2018 05:37 PM
अतिरिक्त जिला न्यायधीश अजय कुमार सिंह ने दुष्कर्म और हत्या के मामले में अहम फैसला सुनाया है। जिसमें एक दरिंदे को फांसी की सजा सुनाई है...
जबलपुर: अतिरिक्त जिला न्यायधीश अजय कुमार सिंह ने दुष्कर्म और हत्या के मामले में फैसले पर सुनवाई की। जिसमें उन्होंने आरोपी को फासी की सजा सुनाई।
बता दें कि 20 अगस्त को कटंगी में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया था। जहां रिश्ते में लगते भाई आंनद कुशवाहा ने एक 5 वर्षीय मासूम से घिनौनी हरकत की थी। बाद में आरोपी ने बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी थी। इस मामले में जबलपुर अदालत ने आंनद कुशवाहा को फांसी की सजा सुनाई है।