तेज रफ्तार बाइकों में आमने-सामने जोरदार टक्कर, 2 की मौत, 2 गंभीर घायल

Edited By meena, Updated: 12 Nov, 2024 12:27 PM

high speed bikes collide head on 2 dead 2 seriously injured

छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र में अटरा सरकार के पास भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई ...

छतरपुर (राजेश चौरसिया) : छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र में अटरा सरकार के पास भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई तो वहीं 2 गंभीर घायल हैं। सभी को जिला अस्पताल लाया गया जिनमें से बचे हुए 2 की भी गंभीर हालत बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार 2 मोटरसाइकिलें आमने-सामने जबरदस्त टकरा गईं जिसमें 13 वर्षीय बच्ची और 32 वर्षीय युवक की हालत गंभीर, राहगीरों की मदद से एंबुलेंस द्वारा घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।

●2 ग्वालियर रेफर..

हादसे में श्रीनगर थाना क्षेत्र के भाड़रा निवासी कुलदीप तिवारी की घटना स्थल पर मौत हो गई तो वहीं दूसरी बाइक पर सवार राहुल चौहान निवासी गढ़ीमलहरा की भी घटना स्थल पर मौत हो गई। दोनों बाइक पर अलग-अलग सवार दिव्या मनीष तिवारी गंभीर रूप से घायल है जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर मेडिकल रेफर किया गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!