​​​​​​​नकली नोट छापने के आरोप में हॉकी खिलाड़ी अरेस्ट, बोला- चुनाव से पहले मिला था 3 करोड़ का ऑर्डर

Edited By Prashar, Updated: 15 Oct, 2018 04:04 PM

hockey player arrest in rajgarh

बीते दिनो राजगढ़ में नकली करंसी छापने के आरोप में पकड़े गए राज्य स्तरीय पूर्व हॉकी खिलाड़ी ने पुलिस पूछताछ में सनीखेज खुलासा किया है। आरोपी खिलाड़ी ने बताया कि भोपाल के एक शख्स ने उसे राज्य में विधानसभा चुनावों से पहले तीन करोड़ रुपए की नकली करंसी...

राजगढ़: बीते दिनो राजगढ़ में नकली करंसी छापने के आरोप में पकड़े गए राज्य स्तरीय पूर्व हॉकी खिलाड़ी ने पुलिस पूछताछ में सनीखेज खुलासा किया है। आरोपी खिलाड़ी ने बताया कि भोपाल के एक शख्स ने उसे राज्य में विधानसभा चुनावों से पहले तीन करोड़ रुपए की नकली करंसी छापने का ऑर्डर दिया था।

राजगढ़ की एसपी सिमला प्रसाद ने बताया कि, पुलिस ने भोपाल निवासी 42 साल के आफताब अली उर्फ मुश्ताक खान को 12 अक्टूबर को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी 9 अक्टूबर को राजगढ़ जिले से गिरफ्तार किए गए पांच लोगों से पूछताछ के बाद की गई। जांच के दौरान इन आरोपियों के पास से 31.50 लाख रुपए की नकली करंसी बरामद हुई थी। ये करंसी 2000 और 500 के नोटों की थी। यही नहीं ये लोग करीब 40 लाख के नकली नोट बाजार में खपा भी चुके थे।

PunjabKesari

मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था और इनके ठिकाने से नकली नोट बनाने में उपयोग किए गए लैपटॉप, प्रिंटर, कागज के अलावा एक पिस्टल और कार भी जब्त की है। ये आरोपी होशंगाबाद के बाबई में नकली नोट छापते थे।

PunjabKesari

एसपी के मुताबिक पूछताछ के दौरान राजगढ़ से गिरफ्तार सभी आरोपियों ने गैंग के मुखिया के तौर पर आफताब का नाम बताया था। ये गैंग मध्य प्रदेश में नकली नोट छापकर उनका प्रसार भी कर रहा था। आफताब राज्यस्तरीय हॉकी खिलाड़ी रह चुका है। उसने सात बार मध्य प्रदेश का राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व किया है। पुलिस के मुताबिक आफताब किसी शरारती तत्व से नोट छापने का ऑर्डर लिया करता था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!