युवा कांग्रेस चुनाव : पूर्व CM के करीबी निर्विरोध चुने गए प्रदेश उपाध्यक्ष

Edited By meena, Updated: 01 Sep, 2026 12:45 PM

honey parmeet bagga appointed state vice president of the youth congress

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की मतदान प्रक्रिया के बीच हनी परमीत बग्गा निर्विरोध प्रदेश उपाध्यक्ष निर्वाचित हो गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष पद के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की मतदान प्रक्रिया के बीच हनी परमीत बग्गा निर्विरोध प्रदेश उपाध्यक्ष निर्वाचित हो गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए मतदान और चुनाव प्रक्रिया जारी रहने के दौरान हुए इस निर्वाचन को संगठन के भीतर महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है। युवा कांग्रेस के विभिन्न संगठनात्मक पदों के लिए 30 अगस्त से ऑनलाइन मतदान शुरू हुआ है।

इसके साथ प्रदेशभर में युवा कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में भी जुटे हुए हैं। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए कुल 19 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। नामांकन पत्रों की जांच में निर्धारित आयु सीमा से अधिक होने के कारण आदित्य भगत का नामांकन निरस्त कर दिया गया, जिसके बाद अध्यक्ष पद की दौड़ में 18 प्रत्याशी शेष रह गए। संगठनात्मक चुनाव में विभिन्न सामाजिक वर्गों के लिए निर्धारित श्रेणियों के तहत अल्पसंख्यक समाज से हनी परमीत बग्गा और गुलजेब अहमद ने प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। जांच के दौरान गुलजेब अहमद का नामांकन निर्धारित आयु सीमा से अधिक होने के कारण निरस्त हो गया। इसके बाद हनी परमीत सिंह बग्गा निर्विरोध प्रदेश उपाध्यक्ष निर्वाचित हो गए। 

प्रदेश अध्यक्ष पद का चुनाव अभी जारी है और परिणाम आना बाकी है, लेकिन इससे पहले ही प्रदेश उपाध्यक्ष के एक पद पर निर्वाचन हो गया है। प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव में हनी बग्गा का प्रदर्शन चाहे जो भी रहे, वह निर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में युवा कांग्रेस में अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।

राजनीतिक हलकों में हनी परमीत बग्गा को पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के करीबी खेमे से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में चुनाव प्रक्रिया के दौरान उनका निर्विरोध प्रदेश उपाध्यक्ष चुना जाना भूपेश बघेल खेमे के लिए महत्वपूर्ण राजनीतिक उपलब्धि माना जा रहा है। वहीं इसे देवेंद्र यादव खेमे के लिए झटके के तौर पर भी देखा जा रहा है। 

निर्विरोध प्रदेश उपाध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद हनी परमीत बग्गा ने कहा कि उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में उतरकर संगठन और युवा साथियों के बीच अपनी भूमिका मजबूत करने का प्रयास किया है। चुनाव प्रक्रिया में अल्पसंख्यक समाज से दो प्रत्याशियों ने प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। इनमें से एक प्रत्याशी का नामांकन निरस्त होने के बाद उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने का अवसर मिला।

उन्होंने कहा कि यह निर्वाचन उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने इस अवसर के लिए अपने नेता भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं, राष्ट्रीय नेतृत्व और युवा कांग्रेस के सभी साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। हनी बग्गा ने कहा कि वे संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा छत्तीसगढ़ के युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाने के साथ युवा कांग्रेस संगठन को और मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!