Edited By Vandana Khosla, Updated: 01 Sep, 2026 12:01 PM

गुना (मिसबाह नूर): एमपी के गुना जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। दरअसल, हड्डीमील जगनपुर निवासी एक महिला ने अपने ही पति और अन्य लोगों पर खुद को बेचने का आरोप लगाते हुए एसपी दफ्तर में न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता...
गुना (मिसबाह नूर): एमपी के गुना जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। दरअसल, हड्डीमील जगनपुर निवासी एक महिला ने अपने ही पति और अन्य लोगों पर खुद को बेचने का आरोप लगाते हुए एसपी दफ्तर में न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता की इस शिकायत से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
पीड़िता चंदो बानो ने एसपी को दिए गए आवेदन में बताया कि वर्ष 2018 में अनीश शाह नामक व्यक्ति ने उसे बहला-फुसलाकर शादी की थी और वर्तमान में उनके तीन बच्चे भी हैं। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति अनीश शाह ने एक महिला के साथ मिलकर साजिश रची और उसका सौदा एक व्यक्ति के हाथों कर दिया। महिला का कहना है कि खरीदने वाला शख्स अब उसके साथ लगातार बुरा बर्ताव करता था और उसे घर के एक कमरे में बंद कर रखता था।
वहीं, आगे बताया कि किसी तरह वह अपनी जान बचाकर वहां से भागने में सफल रही और सीधे एसपी कार्यालय पहुंची। पीड़िता ने उसके पति , बिचौलिया महिला और खरीददार शख़्स के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, उसने एसपी से गुहार लगाई है कि उसके तीनों बच्चों को भी सुरक्षित वापस दिलाया जाए, जो फिलहाल उसकी सास के पास रह रहे हैं।