Edited By suman, Updated: 20 Jul, 2018 02:21 PM
हजीरा थाना क्षेत्र में इंदिरा नगर में रहने वाले विजयकांत पुरी ने पत्नी साधना की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर खुद पुलिस थाने पहुंच गया। हत्या की बात सुनकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भेज दिया। चार शहर का नाका इंदिरा नगर में रहने वाले...
ग्वालियर : हजीरा थाना क्षेत्र में इंदिरा नगर में रहने वाले विजयकांत पुरी ने पत्नी साधना की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर खुद पुलिस थाने पहुंच गया। हत्या की बात सुनकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भेज दिया। चार शहर का नाका इंदिरा नगर में रहने वाले विजयकांत ने साधना से मार्च में ही आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह किया था। कुछ दिन तो सबकुछ ठीक रहा, लेकिन उसके बाद दोनों में झगड़े होने लगे। जानकारी के अनुसार दोनों की ही ये दूसरी शादी थी। विजयकांत अपनी पहली पत्नी को तो साधना पहले पति को छोड़ चुकी थी।
दोनों में सुबह किसी बात पर झगड़ा हुआ और बातों ही बातों में झगड़ा इतना बढ़ गया कि विजयकांत ने साधना का गला दबा दिया और तब तक दबाये रखा जब तक उसके प्राण नहीं निकल गए। पत्नी की हत्या करने के बाद विजयकांत बहुत देर तक शव के पास ही बैठा रहा फिर पुलिस के पास पहुंच गया। पुलिस ने जैसे ही हत्या की बात सुनी वो तत्काल मौके पर पहुंची और साधना के शव को पीएम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।