हर रोज आवारा कुत्ते को रोटी डालती थी महिला, छेड़छाड़ हुई तो उसी ने बचाई आबरू

Edited By Vikas kumar, Updated: 29 Jan, 2019 02:27 PM

if tampered the dog saved

प्रदेश की राजधानी भोपाल में वफादारी का प्रतीक माना जाने वाला कुत्ता संकट के समय में एक महिला का मददगार साबित हुआ। शेरू नाम के कुत्ते ने एक महिला को दरिंदगी का शिकार हो...

भोपाल: प्रदेश की राजधानी भोपाल में वफादारी का प्रतीक माना जाने वाला कुत्ता संकट के समय में एक महिला का मददगार साबित हुआ। शेरू नाम के कुत्ते ने एक महिला को दरिंदगी का शिकार होने से बचा लिया। हुआ ये कि यहां के छोला इलाके में एक शख्स पीड़ित महिला के घर गलत इरादे से घुस आया। लेकिन शेरू ने उसके गलत मंसूबों पर पानी फेर दिया। हालांकि महिला को बचाते वक्त कुत्ते को गंभीर चोटें भी आई। आरोपी का नाम सुनील है वह महिला के घर के पास में ही रहता है   

PunjabKesari 

बता दें कि घटना रविवार की है जब दोपहर के वक्त महिला अपने कमरे में आराम कर रही थी। इसी बीच आरोप ने महिला के कमरे का गेट खटखटाया और दरवाजा खोलने के बाद जबरदस्ती वह घर में घुस गया जिसके बाद शेरू ने आरोपी पर छलांग लगा दी और उसे काटने लगा जिससे आरोपी वहां से भाग खड़ा हुआ। लेकिन इस घटना के बीच शेरू का पैर चोटिल हो गया। छोला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

इस घटना पर एसएचओ राधेश्याम का कहना है कि पीड़ित महिला और उसके पति छोला इलाके में रहते हैं। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा है कि सुनील नाम का एक युवक उनके पड़ोस में रहता है। वह इलाके के लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी करता रहता है। दोपहर उसने दरवाजे का गेट खटखटाया और जबरन घर में घुसकर जबरदस्ती करने लगा तो शेरू नाम के कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!