Edited By meena, Updated: 04 Mar, 2020 03:49 PM
मध्य प्रदेश में विधायकों को बंधक बनाने और सरकार गिराने के लिए भाजपा द्वारा कांग्रेस विधायकों की खरीद फरोख्त की खबरों को बीच कैबिनेट मंत्री प्रदीप जायसवाल का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि ''जब तक कांग्रेस सरकार है...
भोपाल(इजहार हसन खान): मध्य प्रदेश में विधायकों को बंधक बनाने और सरकार गिराने के लिए भाजपा द्वारा कांग्रेस विधायकों की खरीद फरोख्त की खबरों को बीच कैबिनेट मंत्री प्रदीप जायसवाल का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि 'जब तक कांग्रेस सरकार है तो सरकार के साथ हूं। यदि सरकार गिरती है या गिरने की नौबत आती है तो BJP में शामिल हो सकता हूं'।
इसकी वजह बताते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जनता के लिए मेरे लिए सारे विकल्प खुले हैं। मुझे जनता ने चुना है जनता के क्षेत्र की भलाई के लिए विकल्प खुले हैं। सरकार कोई भी हो जनता का विकास होना चाहिए।