डबरा में नियमों की अनदेखी कर संचालित हो रहा टोल ,अवैध वसूली पर उठ रहे सवाल

Edited By Himansh sharma, Updated: 30 Nov, 2024 06:53 PM

illegal collection on toll in dabra

मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम के टोल प्लाजा पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है।

डबरा। (भरत रावत): डबरा-भितरवार मार्ग पर स्थित मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम के टोल प्लाजा पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। टोल पर न तो शुल्क दरों के बोर्ड लगे हैं और न ही फास्टैग की व्यवस्था है। टोलकर्मी यहां पर मनमानी करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं, वाहन खाली हो या फिर भरा एक समान शुल्क वसूला जा रहा है। जिस वाहन चालक से ढाई सौ रुपए मांगे जा रहे थे बाद में कैमरा देखकर उस से 125 रुपए लिए गए।

PunjabKesari बताया जा रहा है कि यह टोल ठेके पर चल रहा था, लेकिन 31 अक्टूबर को ठेका समाप्त होने के बाद अब टोल वसूली का कार्य निगम के अस्थायी कर्मचारी कर रहे हैं। जब टोल कर्मियों से शुल्क दर के बोर्ड के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसे वाहनों की टक्कर और तेज़ हवाओं से उड़ने का बहाना बताया। डबरा तहसीलदार विनीत गोयल का इस मामले पर कहना है कि वह जल्द ही टोल का निरीक्षण करेंगे और यदि गड़बड़ पाई जाती है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!