MP में बड़ा हादसा! बच्चों से भरी स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क से उतरी, मच गई चीख पुकार

Edited By meena, Updated: 07 Oct, 2026 01:38 PM

in sehore a school bus filled with children went out of control and veered off

सीहोर जिले के अहमदपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुरा गांव में ज्ञान वैली स्कूल की बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। बस में उस वक्त...

सीहोर (धर्मेंद्र राय) : सीहोर जिले के अहमदपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुरा गांव में ज्ञान वैली स्कूल की बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। बस में उस वक्त कई स्कूली बच्चे सवार थे। बस के सड़क से उतरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

देखें वीडियो

गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया और अधिकांश बच्चे सुरक्षित हैं। घटना में एक बच्ची को मामूली चोट आई है, जिसे उपचार के लिए सहयोग अस्पताल अहमदपुर ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे और बच्चों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला।

PunjabKesari

एडिशनल एसपी डॉ. प्रशांत चौबे ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अहमदपुर थाना क्षेत्र में दोराहा जोड़ की ओर जाने वाली ज्ञान वैली स्कूल की बस रसूलपुरा गांव के पास सड़क से उतरकर नीचे चली गई थी। फिलहाल एक बच्ची को मामूली चोट आने की जानकारी है। हादसे के बाद पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!