खेल खेल में बच्चे ने निगला सिक्का, ऑपरेशन कर निकाला बाहर

Edited By rehan, Updated: 27 Jul, 2018 11:32 AM

in the game play the baby gets a nigla coin out of operation

अक्सर बच्चे खेल खेल में मुंह में सिक्का रख लेते हैं। जिस पर परिजन उसे गले में फंसने पर गला काट कर निकालने की बात कहते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला धार जिले के गांव रुपाखेड़ा में जहां विशाल गिरवाल ने खेल खेल में एक रुपए का सिक्का गटक लिया

इंदौर : अक्सर बच्चे खेल खेल में मुंह में सिक्का रख लेते हैं। जिस पर परिजन उसे गले में फंसने पर गला काट कर निकालने की बात कहते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला धार जिले के गांव रुपाखेड़ा में जहां विशाल गिरवाल ने खेल खेल में एक रुपए का सिक्का निगल लिया। जानकारी के मुताबिक विशाल घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान उसने मुंह में एक रुपए का सिक्का रखकर निगल लिया। बच्चे को जब बोलने में दिक्कत हुई तो परिजनों के पूछने पर उसने निगलने की बात कही। जिस पर तुरंत परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से हालत गंभीर होने पर एमवाय अस्पताल के लिए डॉक्टरों ने रैफर कर दिया। कई घंटे के ऑपरेशन के बाद बच्चे के गले से सिक्का निकाला गया।

डॉक्टरों के मुताबिक सिक्का आहार नली में जाकर फंस गया था। जिसके लिए ऑपरेशन करना ज़रुरी था। फिलहाल बच्चे की हालत ठीक है। दो दिन के बाद बच्चे को डिस्चार्ज भी कर दिया जाएगा।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!