Edited By suman, Updated: 26 Oct, 2018 06:10 PM
खजराना से बंगाली चौराहे की ओर जाने वाली सर्विस रोड स्थित एक गोदाम में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई। आग से गोदाम में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।...
इंदौर: खजराना से बंगाली चौराहे की ओर जाने वाली सर्विस रोड स्थित एक गोदाम में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई। आग से गोदाम में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग शार्ट सर्किट से लगाना सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी अनुसार सर्विस रोड स्थित इस गोदाम में लकड़ी, प्लास्टिक और सिनेटरी का सामान भरा था। सुबह यहां से गुजर रहे लोगों ने गोदाम से धुआं उठता देखा। देखते ही देखते धुएं का गुबार बढ़ता गया। यह देख लोगों को आग लगने की शंका हुई, जिसके बाद फायर टीम और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाने की कोशिश की। गोदाम में लकड़ी और प्लास्टिक भरा होने से आग तेजी से फैलने लगी। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने आग पर काबू पाया। धुएं का गुबार देख लोग मौके पर जमा हो गए।