Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 11 Feb, 2019 05:26 PM
जिले में चोरों के हौंसले इतने बुलंद है कि एक ही रात में चोरों ने चार घरों को निशाना बनाया। जहां से चोर लाखों की नगदी व गहनों पर हाथ साफ कर गए। इस वारदात के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे...
दतिया: जिले में चोरों के हौंसले इतने बुलंद है कि एक ही रात में चोरों ने चार घरों को निशाना बनाया। जहां से चोर लाखों की नगदी व गहनों पर हाथ साफ कर गए। इस वारदात के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।
जानकारी के अनुसार, थाना धीरपुरा के सेमई गांव में आधी रात को अज्ञात चोरों ने चार घरों को निशाना बनाया। जहां एक घर से चोर 315 बोर की बंदूक, 40 जिंदा कारतूस, सोने के जेवर के साथ 70 हजार नगद ले गए। दूसरे घर से चोर मोटरसाइकिल के साथ ही लाखों रुपए के सोने के गहने लेकर रफूचक्कर हो गए। चोरी की घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरु कर दी है।