Edited By suman, Updated: 01 Nov, 2018 06:05 PM
किन्नर समाज के प्रमुख राज नायक ने अपने साथियों के साथ गुरुवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित एक सादा कार्यक्रम किन्नरों ने ना सिर्फ कांग्रेस की सदस्यता ली, बल्कि यह भी घोषणा की कि वे अपने समाज के लोगों...
ग्वालियर: किन्नर समाज के प्रमुख राज नायक ने अपने साथियों के साथ गुरुवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित एक सादा कार्यक्रम किन्नरों ने ना सिर्फ कांग्रेस की सदस्यता ली। बल्कि यह भी घोषणा की कि वे अपने समाज के लोगों को साथ लेकर ग्वालियर चंबल संभाग में भाजपा की नीतियों के खिलाफ प्रचार करेंगे। किन्नर राज नायक ने बताया कि उन्हें कांग्रेस की नीतियां बेहतर लगती हैं, जबकि बीजेपी के बारे में सब लोग जानते हैं। भाजपा जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है।
उधर कांग्रेसी किन्नर समाज के साथ आने के बाद उत्साहित है। कांग्रेस का कहना है कि किन्नर समाज के 5 लोगों ने फिलहाल पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। लेकिन यह संख्या आने वाले दिनों में बढ़ेगी और किन्नर समाज भी कांग्रेस चुनाव प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया के संकल्प को पूरा करने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि सांसद सिंधिया ने भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया है। इसलिए किन्नर समाज भी उनके इस संकल्प में साथ है और भाजपा को इस बार हार का मुंह देखना पड़ेगा।