Edited By Prashar, Updated: 15 Aug, 2018 02:43 PM
72 वें स्वतंत्रता दिवस देश भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर में कई जगहों पर स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। शासकीय कार्यालयों के अलावा स्कूलों और सामाजिक संस्थाओं ने भी स्वतंत्रता दिवस के जश्न में शिरकत की।
भोपाल : 72 वें स्वतंत्रता दिवस देश भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर में कई जगहों पर स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। शासकीय कार्यालयों के अलावा स्कूलों और सामाजिक संस्थाओं ने भी स्वतंत्रता दिवस के जश्न में शिरकत की।
इस मौके पर एशिया की सबसे बड़ी ताजुल मसजिद में भी ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के साथ बच्चों ने देशभक्ति के गीतों की उम्दा प्रस्तुति दी। शहर में कई जगहों पर बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। इस मौके पर समाज के कई गणमान्य नागरिक मसजिद में मौजूद थे और उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के जश्न में शिरकत की।