Video: इंडियन एयरफोर्स ने किया सर्जिकल स्ट्राइक पार्ट-2

Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 26 Feb, 2019 01:02 PM

भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर एक और सर्जिकल स्ट्राइक कर पुलावामा आतंकी हमले का बदला ले लिया है। भारतीय सेना ने रात करीब 3.30 बजे अपने 12 मिराज-2000 लड़ाकू विमानों को पाकिस्तान सीमा में भेजा और बमों की बरसात कर दी। इस जवाबी कार्रवाई के...

भोपाल: भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर एक और सर्जिकल स्ट्राइक कर पुलावामा आतंकी हमले का बदला ले लिया है। भारतीय सेना ने रात करीब 3.30 बजे अपने 12 मिराज-2000 लड़ाकू विमानों को पाकिस्तान सीमा में भेजा और बमों की बरसात कर दी। इस जवाबी कार्रवाई के बाद पाक में जहां हड़कंप मचा हुआ है, वही पूरे भारत देश में जश्न का माहौल है।

PunjabKesari

राजधानी में जश्न का माहौल है। जहां चंद्रशेखर,संस्कृति बचाओ मंंच से भारत माता की जय तथा वंदे मातरम के नारे लगाए जा रहे हैं। कैदियों की सजा माफ तो पाकिस्तान साफ की आवाजे गूंज रही हैं। वहीं दूसरी तरफ पूर्व सीएम शिवराज ने भी इस सर्जिकल स्ट्राइक पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह भारत का अदय है। पीएम ने पहले ही कह दिया था कि हम किसी को छेड़ेगे नहीं। लेकिन अगर हमें किसी ने छेड़ा तो हम छोड़ेंगे नहीं। आंतकवाद की कमर नहीं तोड़ेंगे बल्कि आंतकवाद को खोज कर गाढ देंगे। अगर कोई गलत नजर उठाएगा तो उसे साफ कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे वायु सेना के कप्तान को प्रणाम करता हैं। पूरी की पूरी वायुसेना को प्रणाम करते हैं। पूरे भारतवर्ष को उन पर गर्व है। पूरा देश उनके पीछे खड़ा है। आज सारा भारत वर्ष खुश है, आनंदित है। आंतकवाद का बदला लिया जा रहा है। भारतीय वायुसेना के जज्बे को सलाम और प्रणाम है। इसी के साथ शिवराज सिंह चौहान ने हाऊ द जोश के नारे भी लगाए।

PunjabKesari

बता दें कि, 14 फरवरी को हुए पुलवामा फिदायीन हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए थे। जैश-ए-मोहम्मद ने इसकी जिम्मेदारी ली थी। जिसके बाद से ही बड़ी कार्रवाई का देश इन्तजार कर रहा था। भारतीय वायुसेना के विमानों ने बीती रात नियंत्रण रेखा के पार आतंकी कैंप्स पर करीब 1000 किलोग्राम के बम बरसाए। इस हमले में करीब 200-300 आतंकियों और पाकिस्तानी सेना के पांच जवानों की मौत होने की संभावना है। इस हमले के बाद भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव बढ़ने की आशंका है, जिसे देखते हुए सीमा पर तैनात सभी सुरक्षाबलों को अलर्ट कर रखा गया है। भारतीय लड़ाकू विमानों ने पंजाब के आदमपुर से उड़ान भरी थी। बालाकोट, चकोटी, मुजफ्फराबाद में जैश के ठिकाने तबाह कर दिए गए। जैश का कंट्रोल रूम अल्फा-3 उड़ा दिया गया। बालाकोट पाकिस्तान के प्रांत खैबर पख्तूनख्वाह में स्थित है। हमले वाली जगह एलओसी से करीब 50 किलोमीटर दूर है। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!