Edited By meena, Updated: 06 Feb, 2021 07:41 PM
इंदौर जू अब कोरोना काल के बाद एक बार फिर से नई तैयारियों में जुट गया है। इसी कड़ी में जू में सांसद शंकर लालवानी द्वारा जू में बैटरी से संचालित होने वाले वाहन को हरी झंडी दिखाते हुए शुभारंभ किया गया है। यह वाहन जू घूमने आने वाले सैलानियों को अब प्रति...
इंदौर(गौरव कंछल): मध्य प्रदेश के इंदौर अब देश का तीसरा ऐसा शहर बन चुका है, जहां सैलानियों को विदेशी पक्षी विहार का लुफ्त उठा सकेंगे। जू में पक्षी विहार व बैटरी से संचालित होने वाली गाड़ी को सांसद ने हरी झंडी दिखा कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में निगमायुक्त प्रतिभा पाल विद्यायक महेन्द्र हार्डिया भी मौजूद रहे
इंदौर जू अब कोरोना काल के बाद एक बार फिर से नई तैयारियों में जुट गया है। इसी कड़ी में जू में सांसद शंकर लालवानी द्वारा जू में बैटरी से संचालित होने वाले वाहन को हरी झंडी दिखाते हुए शुभारंभ किया गया है। यह वाहन जू घूमने आने वाले सैलानियों को अब प्रति व्यक्ति ₹30 की दर से जू में घुमाया जाएगा, तो वही जू में पक्षी विहार घरौंदे का भी शुभारंभ किया गया है। इस पक्षी विहार में करीबन 20 देशों के कई प्रजाति के पक्षी रखे गए हैं और आने वाले दिनों में करीबन 400 प्रजाति के पक्षी इस पक्षी विहार में देखे जा सकेंगे।
बता दें कि पक्षी विहार को निजी कंपनी दुवारा तैयार किया गया है। पक्षी विहार में जाने के लिए सैलानियों को पर व्यक्ति ₹25 का अलग से भुगतान करना होगा। यह रुपए एक निजी कंपनी के खाते में जाएंगे और एक निश्चित राशि प्रतिवर्ष निजी कंपनी द्वारा जो प्रबंधन को इसके एवज में दिया जाएगा।