शादी के लिए बैठा था दूल्हा, मौके पर पहुंची प्रेमिका...मुख्यमंत्री विवाह सम्मेलन में मचा बवाल

Edited By meena, Updated: 22 Nov, 2024 04:14 PM

indore groom beaten up for marrying second time

इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में स्थित दलाल बाग में आज मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया था...

इंदौर (सचिन बहरानी) : इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में स्थित दलाल बाग में आज मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया था जिसमें एक दूल्हा ऐसा भी बैठा था जो पूर्व में शादीशुदा था और फिर से शादी करने जा रहा था। इस बीच उसकी प्रेमिका भी वहां आ पहुंची और जमकर हंगामा किया।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को मल्हारगंज क्षेत्र के दलाल बाग में स्थित मुख्यमंत्री कन्यादान योजना विवाह सम्मेलन चल रहा था। इस दौरान निलेश यादव नामक युवक भी शादी के लिए अपनी होने वाली दुल्हन के साथ हवन पर बैठा था। इस दौरान एक महिला और वहां पहुंची और उसने निलेश की शादी की आपत्ति ली जब निलेश और उसकी होने वाली पत्नी इस महिला से मिलने पहुंचे तो निलेश यादव ने विरोध किया।

PunjabKesari

इस दौरान उक्त महिला ने निलेश यादव और उसकी होने वाली पत्नी के साथ जमकर मारपीट की और कहा कि वह पूर्व से शादीशुदा है। वह धोखा देकर फिर से नई शादी कर रहा है। काफी हंगामा के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया पूरे मामले में होने वाली पत्नी थाने पहुंची।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!