स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों में जुटा नगर निगम, शुरू की ये सुविधा

Edited By shahil sharma, Updated: 15 Feb, 2021 06:14 PM

indore mc prepare for swachta sarveksan 2021

स्वच्छता सर्वेक्षण में लगातार पांचवी बार नंबर वन रहने के लिए इंदौर नगर निगम जुट गया है। इसके तहत शहर में आदर्श शौचालय का निर्माण किया गया है। शहर के अलग-अलग इलाकों में तैयार किए गए आदर्श शौचालयों को स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 से पहले शुरू कर दिया गया...

इंदौर: स्वच्छता सर्वेक्षण में लगातार पांचवी बार नंबर वन रहने के लिए इंदौर नगर निगम जुट गया है। इसके तहत शहर में आदर्श शौचालय का निर्माण किया गया है। शहर के अलग-अलग इलाकों में तैयार किए गए आदर्श शौचालयों को स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 से पहले शुरू कर दिया गया है। इन आदर्श शौचालयों में सभी प्रकार की सुविधाएं लोगों के लिए हैं।

नगर निगम ने शहर में आदर्श शौचालय का निर्माण किया है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के मद्देनजर इन शौचालयों को विशेष तरीके से सजाया गया है। शौचालयों के बाहर आकर्षक पेंटिंग की गई है। वहीं, शौचालयों में जनता के लिए तमाम सुविधाएं मौजूद हैं। इन शौचालयों को फरवरी के दूसरे हफ्ते में तैयार कर शुरू किया जाना था। इसके मद्देनजर इंदौर में इन शौचालयों की शुरुआत की गई है।

शहर में बनाए गए 41 शौचालय  

शहर के 41 स्थानों पर आदर्श शौचालय बनाए गए हैं, जिनाक सोमवार को आम जनता के हाथों लोकार्पण करवाया गया। इन शौचालयों की खास बात है कि ये शौचालय महिलाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। इसी वजह से इन शौचालयों का नाम आदर्श शौचालय रखा गया है।

बता दें कि नगर निगम के सामने शहर को खुले में शौच मुक्त बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती है। नगर निगम ने शहर में कई स्थानों पर शौचालय बनाए हैं, लेकिन इनमें महिलाओं के लिए सुविधाएं कम होने के कारण परेशानी होती थी। इसी कारण अब इंदौर में आदर्श शौचालयों का निर्माण करवाया गया है। इन शौचालयों को गूगल पर भी ट्रैक किया जा सकता है।

 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!