Video: MP में तिरंगे का अपमान, देर रात तक नहीं उतारा राष्ट्रीय ध्वज

Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 28 Jan, 2019 02:16 PM

26 जनवरी का पर्व मध्यप्रदेश में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। लेकिन जिले में इस मौके पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मामला सामने आया है। जहां चंद्रनगर स्वास्थ्य केंद्र में सूरज ढलने के बाद देर रात तक तिरंगे को नहीं उतारा गया...

छतरपुर: 26 जनवरी का पर्व मध्यप्रदेश में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। लेकिन जिले में इस मौके पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मामला सामने आया है। जहां चंद्रनगर स्वास्थ्य केंद्र में सूरज ढलने के बाद देर रात तक तिरंगे को नहीं उतारा गया। वहीं पोलायकलां में झंडा नीचे गिर गया।

PunjabKesari

स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारियों को दी। ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों और स्टाफ की लापरवाही के कारण राष्ट्रीय ध्वज का अपमान हुआ है। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

PunjabKesari

वहीं गुस्साए लोगों ने आरोप लगाया कि यहां पदस्थ डॉ. दोसाज कभी अस्पताल में कभी कबार आते हैं और शनिवार को राष्ट्रीय पर्व पर भी डॉक्टर दोसाज मुख्यालय पर नहीं आए। यहां झंडावादन किसी और के द्वारा किया गया। वे अपने मर्जी के चलते ड्यूटी पर नहीं आते और शासन से मुफ्त की तनख्वाह लेते हैं। डॉक्टर न होने की वजह से लोगों को काफी परेशानी होती है। बीमारी की दशा में उन्हें अस्पताल के होते हुए भी अन्यत्र जाना पड़ता है।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!