अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: इंदौर में महिला पुलिस प्रभारी ने छात्राओं के साथ मनाया महिला दिवस

Edited By Jagdev Singh, Updated: 08 Mar, 2020 05:38 PM

international w s day women s day celebrat police in charge girl stu indore

नारी को शक्ति का स्वरूप माना जाता है। देशभर में आज महिला दिवस के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वर्तमान समय में महिलाओं को पुरुष के समान दर्जा दिया जाता है। खेल हो या प्रशासनिक क्षेत्र हर तरह की विधाओं में महिलाएं अपना लोहा मनवा...

इंदौर (गौरव कंछल): नारी को शक्ति का स्वरूप माना जाता है। देशभर में आज महिला दिवस के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वर्तमान समय में महिलाओं को पुरुष के समान दर्जा दिया जाता है। खेल हो या प्रशासनिक क्षेत्र हर तरह की विधाओं में महिलाएं अपना लोहा मनवा चुकी हैं। सामान्य तौर पर देश में राजनीति प्रशासनिक हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी शक्ति का सामर्थ के अनुरूप प्रयोग कर रही हैं। महिला दिवस के मौके पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी के चलते इंदौर के सिमरोल क्षेत्र में महिला थाना प्रभारी द्वारा आज महिला दिवस के मौके पर सिमरोल स्थित छात्रावास में छात्राओं के साथ महिला दिवस मनाया।

प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक महिला दिवस के मौके पर छात्राओं को आगे बढ़ने के और भविष्य में लक्ष्य को तय करने के लिए मार्गदर्शन दिया छात्राओं को बताया कि किस तरह की शिक्षा को हासिल कर अपने लक्ष्य को पाया जा सकता हैं। कार्यक्रम में मौजूद छात्राओं को उदाहरण देते हुए बताया कि कक्षा 12वीं तक पढ़ाई करने के बाद अगर पुलिस में जाना चाहती हैं तो किस तरह से कौन सा पद मिलेगा।

वहीं 12वीं के बाद अगर पढ़ाई करती है तो उनकी तरह डीएसपी बन सकती हैं और अधिक पढ़ाई करने पर इंदौर की बहुचर्चित आईपीएस डीआईजी रुचि वर्धन मिश्रा की तरह भी बन सकती हैं। परंतु उन्हें अपने लक्ष्य के लिए हमेशा मेहनत के साथ आगे बढ़ना होगा महिला दिवस के मौके पर नवागत थाना प्रभारी श्रष्टि भार्गव द्वारा छात्राओं को काफी किताबें भी भेंट की गईं। थाना प्रभारी सृष्टि भार्गव के साथ सब इंस्पेक्टर महिला नाइजा रावत महिला आरक्षक नरेश चौहान महिला आरक्षक शीतल और पुलिस थाना सिमरोल का स्टाफ मौजूद रहा। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!