खुद मास्क पहना नहीं और काटने लगे दूसरों के चालान, वीडियो वायरल

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 03 Apr, 2021 01:30 PM

invoices are cut without wearing masks

शहर के बसारी दरवाजा के आगे नगरपालिका के कर्मचारी कलेक्टर के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते आए।  इसके साथ दो और कर्मचारी थे वह भी बिना मास्क के लोगों के चालान काट रहे थे। वीडियो में कर्मचारी बिना मास्क लगाए दूसरों को नियमों का पाठ पढ़ा रहे हैं।

छतरपुर (राजेश चौरसिया): शहर के बसारी दरवाजा के आगे नगरपालिका के कर्मचारी कलेक्टर के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते आए।  इसके साथ दो और कर्मचारी थे वह भी बिना मास्क के लोगों के चालान काट रहे थे। वीडियो में कर्मचारी बिना मास्क लगाए दूसरों को नियमों का पाठ पढ़ा रहे हैं।

PunjabKesari, Madhya Pradesh, Chhatarpur, Indore, Corona, Mask, Lockdown

बता दें कि गरीब लोगों के जबरन 100 रुपए के चालान काट कर उन्हें परेशान किया जा रहा है। कलेक्टर शीलेंद्र सिंह लोगों को तरह-तरह से मास्क लगाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। तो वहीं नगर पालिका के कर्मचारी उनके आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए कैमरे में कैद हो रहे हैं। इस बीच जब मीडिया कर्मी ने उन्हें अपने कैमरे में कैद करना चाहा तो वह अपना मुंह छुपाते हुए नजर आए और आनन-फानन में गाड़ी से मास्क निकालने लगे। नगरपालिका कर्मी का नाम मुकेश रजक बताया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!