IPS विदिता डागर ने पांढुर्णा में संभाला पदभार, कहा- कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता

Edited By meena, Updated: 10 Oct, 2026 02:07 PM

ips vidita dagar assumes charge in pandhurna says maintaining law and order is

पांढुर्णा जिले की नवागत पुलिस अधीक्षक (एसपी) विदिता डागर ने पांढुर्णा में पदभार ग्रहण कर लिया है। आईपीएस अधिकारी विदिता डागर वर्ष 2021 बैच की अधिकारी...

पांढुर्णा (पंकज मदान) : पांढुर्णा जिले की नवागत पुलिस अधीक्षक (एसपी) विदिता डागर ने पांढुर्णा में पदभार ग्रहण कर लिया है। आईपीएस अधिकारी विदिता डागर वर्ष 2021 बैच की अधिकारी हैं। उनके पदभार ग्रहण करने के साथ ही जिले में पुलिस प्रशासन की कमान अब उनके हाथों में आ गई है।

पदभार ग्रहण करने के बाद जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण करना और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ पुलिस व्यवस्था को मजबूत करना भी महत्वपूर्ण होगा।

नवागत एसपी के नेतृत्व में जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने की दिशा में पुलिस प्रशासन से प्रभावी कार्यवाही की अपेक्षा की जा रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!