Edited By suman, Updated: 03 Mar, 2019 01:27 PM
जिले के थाना ग्वारीघाट से जिलाबदर आरोपी के फरार होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी ने कार्रवाई करते हुए प्रधान आरक्षक सुरेश और आरकक्ष मुकेश को निलबिंत कर दिया है, जबकि थाना प्रभारी हेमंत यादव को लाइन अटैच किया गया है।
जबलपुर: जिले के थाना ग्वारीघाट से जिलाबदर आरोपी के फरार होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी ने कार्रवाई करते हुए प्रधान आरक्षक सुरेश और आरकक्ष मुकेश को निलबिंत कर दिया है, जबकि थाना प्रभारी हेमंत यादव को लाइन अटैच किया गया है।
हथकड़ी को ढीला कर भागा आरोपी
दरअसल, बीती रात क्राइम ब्रांच ने जिलाबदर आरोपी शेरू उर्फ उत्तम अहिरवार जो कि मूलतः लाल कुआं निवासी है। जिलाबदर होने के बाद भी ग्वारीघाट के पास घूम रहा था। मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार की रात में क्राइम ब्रांच ने आरोपी शेरू को गिरफ्तार कर ग्वारीघाट थाना पुलिस के हवाले किया। जहां से आरोपी पुलिस को चकमा देते हुए हथकड़ी को ढीला किया और फरार हो गया।
इसके बाद कई थानों की पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए सतर्क भी हुई, लेकिन नहीं पकड़ पाई। वहीं लापरवाही बरतने पर एएसपी राजेश त्रिपाठी ने प्रधान आरक्षक और आरक्षक को निलंबित कर दिया है। जबकि थाना प्रभारी हेमंत यादव को लाइन अटैच कर दिया है। इसके अलावा आरोपी शेरू उर्फ उत्तम को गिरफ्तार करने के लिए टीम भी गठित की है।