Edited By Jagdev Singh, Updated: 24 Nov, 2019 12:49 PM
मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में पदस्थ जेएमएफसी सुरेंद्र सिंह कुशवाह दुर्घटना के शिकार हो गए। उनकी i20 कार सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर में जा घुसी। इस दुर्घटना में कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी गाड़ी...
शिवपुरी (भूपेंद्र शर्मा): मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में पदस्थ जेएमएफसी सुरेंद्र सिंह कुशवाह दुर्घटना के शिकार हो गए। उनकी कार सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर में जा घुसी। इस दुर्घटना में कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी गाड़ी में फंसे सुरेंद्र सिंह कुशवाह के शरीर को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्त करनी पड़ी।
दुर्घटना शिवपुरी जिले के सतनवाड़ा थाना क्षेत्र में हुई। न्यायधीश सुरेंद्र सिंह कुशवाह उम्र 45 साल अपनी कार में सवार होकर ग्वालियर से आ रहे थे। इस दौरान कुशवाहा अपनी कार को खुद चला रहे थे। दुर्घटना की जानकारी सतनवाड़ा पुलिस ने शिवपुरी पुलिस को दी। सूचना के बाद एडिशनल एसपी गजेंद्र कवर एवं एसडीओपी शिव सिंह भदोरिया मौके पर पहुंच गए हैं। शिवपुरी न्यायालय के दो न्यायाधीशों को भी दुर्घटनास्थल पर बुलाया गया है।