कैलाश का दिग्गी राजा से सवाल- आतंकवादी क्या जयवर्धन के फूफा लगते हैं?

Edited By suman, Updated: 10 Mar, 2019 11:35 AM

kailash asked diggi raja question what do the terrorists look like

लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं में बयानबाजी का दौर तेजी से चल रहा है। नेता जमकर एक दूसरे पर हमले बोल रहे है। अब बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पर हमला बोला है। कैलाश ने कहा कि...

भोपाल: लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं में बयानबाजी का दौर तेजी से चल रहा है। नेता जमकर एक दूसरे पर हमले बोल रहे है। अब बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पर हमला बोला है। कैलाश ने कहा कि 'दिग्विजय आतंकवादियों के नाम के बाद 'जी' लगाते हैं, समझ नही आता आतंकवादी क्या जयवर्धन के फूफा हैं जो वो 'जी' हो गए हैं।' कैलाश के इस बयान के बाद कांग्रेस में हड़कंप मच गया है और वो जमकर पलटवार कर रही है।
 

PunjabKesari
 

दिग्विजय के लिए आतंकवादी लादेन 'जी' हो गया- विजयवर्गीय
दरअसल, शनिवार को बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ग्वालियर में 'धिक्कार आंदोलन' का नेतृत्व किया था। यहां सैकड़ों की संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता अल्कापुरी चौराहे पर इकट्ठा हुए और फिर वहां से पैदल कलेक्ट्रेट गए थे। कलेक्ट्रेट पर विजयवर्गीय ने दिग्विजय को जमकर घेरा। आतंकवादियों के नाम के पीछे जी लगाने पर विजयवर्गीय ने दिग्विजय पर तंज सकते हुए कहा कि 'दिग्विजय के लिए आतंकवादी लादेन 'जी' हो गया, जाकिर नाइक 'जी' हो गया, दिग्विजय इन आतंकवादियों के नाम के पीछे जी लगाते हैं, जो देश में आतंकवाद फैला रहे हैं।'
 

PunjabKesari

कांग्रेस पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप
आगो कहा कि, 'क्या ये आतंकवादी जयवर्धन के फूफा जी लगते हैं। वही उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने गरीबी मिटाने का नारा दिया, लेकिन कभी गरीबों के लिए कुछ नही किया। कांग्रेस हमेशा से ही आतंकवादियों को बढ़ावा देती आई है। कांग्रेस के नेता पुलवामा हमले को दुर्घटना बताते हैं, ये बहुत शर्म की बात है कि हमारे देश के वीर जवान शहीद हुए हैं और कांग्रेस उनका माजक बना रही है।'

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!