कैलाश सत्यार्थी बोले- साध्वी जैसे लोग कर रहे गांधी जी की आत्मा की हत्या

Edited By suman, Updated: 18 May, 2019 06:10 PM

kailash satyarthi says people like sadhvi are killing gandhiji s soul

नोबेल शांति पुरस्कार विजेता और कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेंस फाउंडेशन के संस्थापक कैलाश सत्यार्थी ने ट्वीट कर साध्वी प्रज्ञा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि, नाथूराम गोडसे ने गांधी के शरीर की हत्या की थी, लेकिन साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर जैसे लोग...

भोपाल: नोबेल शांति पुरस्कार विजेता और कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेंस फाउंडेशन के संस्थापक कैलाश सत्यार्थी ने ट्वीट कर साध्वी प्रज्ञा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि, नाथूराम गोडसे ने गांधी के शरीर की हत्या की थी, लेकिन साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर जैसे लोग उनकी आत्मा की हत्या के साथ, अहिंसा, शांति, सहिष्णुता और भारत की आत्मा की हत्या कर रहे हैं। गांधी हर सत्ता और राजनीति से ऊपर हैं. बीजेपी नेतृत्व छोटे से फायदे का मोह छोड़कर उन्हें तत्काल पार्टी से निकालकर राजधर्म निभाए। 


 


 

बता दें, भोपाल लोकसभा सीट से खड़ी बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने वाले बयान पर विवाद खड़ा हो गया था। गुरुवार को साध्वी प्रज्ञा ने नाथूराम गोडसे को देशभक्‍त बताया था। प्रज्ञा ने कहा था, 'नाथूराम गोडसे देशभक्‍त थे, देशभक्‍त हैं और देशभक्‍त रहेंगे।' हालांकि देर रात अपने इस बयान पर माफी मांग ली।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!