होली के रंग में रंगे कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस और दिग्विजय सिंह पर ली चुटकी

Edited By Jagdev Singh, Updated: 07 Mar, 2020 01:54 PM

kailash vijayvargiya dyed color holi took dig congress digvijay singh

राजनीतिक उठापटक के बीच भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पूरी तरह से होली के मूड में आ गए हैं। विजयवर्गीय ने शनिवार सुबह एक ट्वीट के जरिए कांग्रेस पार्टी और दिग्विजय सिंह पर चुटकी ली। कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट किया,...

इंदौर: राजनीतिक उठापटक के बीच भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पूरी तरह से होली के मूड में आ गए हैं। विजयवर्गीय ने शनिवार सुबह एक ट्वीट के जरिए कांग्रेस पार्टी और दिग्विजय सिंह पर चुटकी ली। कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट किया, 'कांग्रेसी आपस में लड़ रहे, रायता दिया बिखराय। दिग्गी चाचा समेट रहे, पर समेटा न जाय। बुरा न मानो होली है।'

वहीं इससे पहले कैलाश विजयवर्गीय ने शुक्रवार को भी एक ट्वीट में राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा पर चुटकी ली थी। उन्होंने इस ट्वीट में इन चारों का नाम नहीं लिया था लेकिन इशारा वहीं था। कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट किया, 'पूत कुंआरा डोलता, मिलती नहीं लुगाई, छाती ऊपर मूंग दले, बेटी और जमाई. बुरा न मानो होली है।'

कैलाश विजयवर्गीय शिवराज सरकार में वर्षों तक मंत्री रहे हैं और इंदौर के लोकप्रिय नेता हैं। उन्होंने इस बार चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया था और अपने बेटे आकाश विजयवर्गीय को टिकट दिलाया था। कैलाश विजयवर्गीय वर्तमान में बीजेपी के पश्चिम बंगाल चुनाव प्रभारी हैं और ज्यादातर समय इसी राज्य में रहते हैं।

कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में बीते दिनों भगवान हनुमान की भव्य प्रतिमा स्थापित करवाई थी और इसके उपलक्ष्य में नगर भोज का आयोजन किया था। इस नगर भोज में करीब 10 लाख लोगों ने 7 किलोमीटर लंबी पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया था। करीब 10 हजार लोगों ने बाइक से लोगों को खाना परोसा था।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!