कलयुगी पिता ने रिश्तों को किया तार-तार, अपनी ही बेटी के साथ 6 साल से करता आया रेप

Edited By meena, Updated: 07 Aug, 2019 04:57 PM

kalyugi s father raped his own daughter

राजधानी में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जहां जेल में पदस्थ एक प्रहरी ने अपनी ही बेटी के साथ 6 साल तक दुष्कर्म किया। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, आरोपी शराब के नशे में धुत होकर वारदात को अंजाम देता था। उसके साथ में जमकर मारपीट...

भोपाल: राजधानी में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जहां जेल में पदस्थ एक प्रहरी ने अपनी ही बेटी के साथ 6 साल तक दुष्कर्म किया। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, आरोपी शराब के नशे में धुत होकर वारदात को अंजाम देता था। उसके साथ में जमकर मारपीट करता था। उसकी मां के साथ भी जुल्म और ज्यादतियां करता था। बीती रात पीड़िता ने मां के साथ थाना जहांगीराबाद में आरोपी पिता के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं पीडि़ता को शैल्टर होम में ठहरा दिया गया है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, 17 वर्षीय पीड़िता स्कूली छात्रा है। उनकी मां गृहणी है, जबकि पिता जेल प्रहरी हैं। लड़की ने पुलिस को बताया कि 1 जून 2013 को पहली बार रात के समय में उसके पिता ने पहली बार हवस का शिकार बनाया था। इसके बाद से ही लगातार आरोपी पीड़िता के साथ लगातार ज्यादाती करते आ रहा था। कल लड़की ने मां को अपने साथ हो रहे दुराचार की कहानी बताई। जिसके बाद मां बच्ची को साथ लेकर थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!