Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 08 Feb, 2019 10:24 AM
प्रदेश में कमलनाथ सरकार ने सत्ता में आने के बाद एक के बाद एक सौगात दी है। जो न सिर्फ गौ रक्षको में ख़ुशी का सबब बना है, बल्कि हिन्दू संगठनों ने भी उनके फैसले की दिल खोल कर सराहना की है...
खंडवा: प्रदेश में कमलनाथ सरकार ने सत्ता में आने के बाद एक के बाद एक सौगात दी है। जो न सिर्फ गौ रक्षको में ख़ुशी का सबब बना है, बल्कि हिन्दू संगठनों ने भी उनके फैसले की दिल खोल कर सराहना की है। इस फैसले के साथ कमलनाथ ने आने वाले महत्वपूर्ण लोकसभा चुनावों के लिए अपने इरादे और कार्यशैली जाहिर कर दी है।
दरअसल, मध्य प्रदेश में काग्रेंस के सत्ता संभालने के बाद पहली बार तीन लोगों के ख़िलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की गई है। गौ हत्या का ये मामला मध्य प्रदेश के ही खंडवा क्षेत्र का था जिसके गांव खरखली में गोहत्या हुई थी और पुलिस के पहुंचने से पहले ही गौ हत्यारे भाग निकले थे।
लेकिन पुलिस ने सभी तीनों अभियुक्तों नदीम, शकील और आज़म को गिरफ्तार कर लिया था। गाय काटने वाले नदीम और शकील दोनों भाई हैं और तीसरा अभियुक्त आज़म खरखली गांव का ही रहने वाला हैं। पुलिस को घटनास्थल से कटी हुई गाय के अवशेष मिले थे। जिसके आधार पर मोघट रोड पुलिस स्टेशन में गोहत्या निषेध अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक की सिफ़ारिश पर इन लोगों पर ज़िला कलेक्टर ने रासुका लगाया है। जिनपर अब राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की गई है।