Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 04 Feb, 2019 11:51 AM
प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ का कोई न कोई मंत्री हमेशा सुर्खियों में रहा है। इस बार सादगी की अनोखी मिसाल कैबिनेट मंत्री मकराम ने कायम की है। मामला जिले की सब्जी मंडी का है। जहां मंत्री ओमकार मरकाम अपनी पसंदीदा सब्जियां...
डिंडौरी: प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ का कोई न कोई मंत्री हमेशा सुर्खियों में रहा है। इस बार सादगी की अनोखी मिसाल कैबिनेट मंत्री मकराम ने कायम की है। मामला जिले की सब्जी मंडी का है। जहां मंत्री ओमकार मरकाम पसंदीदा अपनी सब्जियां खरीदने बाइक से ही सब्जी मंडी पहुंच गए।
जानकारी के अनुसार, कैबिनेट मंत्री ओमकार मरकाम रविवार को सब्जी खरीदनें सब्जी मंडी पहुंचे। खास बात यह रही उन्होंने मुख्यमंत्री कमलनाथ के फिजूलखर्ची पर रोक लगाते वाले निर्देशों का अनुशरण किया और अपने बंगले से सब्जी मंडी तक कार और काफिले की बजाय बाइक पर सवार होकर सब्जी खरीदने गए। वहां उन्होंने व्यापारियों की समस्याएं सुनी।
मंत्री ने सब्जी व्यापारियों की मांग पर मंडी परिसर में शौचालय बनाने नगर परिषद के सीएमओ को निर्देश जारी किए। इसके अलावा वाहन मालिकों की शिकायत पर नगर परिषद द्वारा वाहनों का प्रवेश कर तत्काल बन्द करने के निर्देश दिए।