दिग्गी राजा का आरोप- BJP ने किया दिखावटी और असरकारी विकास

Edited By suman, Updated: 26 Apr, 2019 11:20 AM

kamal nath s tan five years ago chawla came to be made now the watchman

एमपी की भोपाल लोकसभा सीट से से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर ''दिखावटी विकास'' करने का आरोप लगाया है। सिंह ने अपने ट्वीट में कहा कि, भाजपा सरकार ने भोपाल के विकास के दावे किए। मगर बिना नियोजन और आधेअधूरे काम ने शहर को ‘दिखावटी विकास''...

भोपाल: एमपी की भोपाल लोकसभा सीट से से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर 'दिखावटी विकास' करने का आरोप लगाया है। सिंह ने अपने ट्वीट में कहा कि, भाजपा सरकार ने भोपाल के विकास के दावे किए। मगर बिना नियोजन और आधे अधूरे काम ने शहर को ‘दिखावटी विकास' ही दिया। अधूरी नर्मदा जल प्रदाय योजना और बीआरटीएस का फ्लॉप क्रियान्वयन इसका उदाहरण है।

 


भाजपा पर लगाई आरोपों की झड़ी
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने शहर के हर घर तक नर्मदा का पानी पहुंचाने का वादा किया था, लेकिन 2007 से शुरू काम अब तक पूरा नहीं हो पाया। 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च हुए, लेकिन नगर निगम के 19 जोन में से 11 में नर्मदा का पानी नहीं पहुंचा। भाजपा ने ‘दिखावटी विकास' किया है। दिग्गी राजा ने आरोप लगाया कि ,भाजपा सरकार ने जनता की तकलीफ दूर करने की जगह सायकिल ट्रैक और स्मार्ट रोड जैसी‘सजावट'में करोड़ों रुपए फूंक दिए। ये दिखावटी विकास कितना असरकारी रहा है। 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!