Edited By Vikas kumar, Updated: 10 Dec, 2018 03:31 PM
प्रदेश में चुनाव परिणाम को अब सिर्फ एक दिन ही शेष है। ऐसे में सट्टाबाजार और एग्जिट पोल पर मचे घमासान के बीच कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि, सट्टा...
भोपाल: प्रदेश में चुनाव परिणाम को अब सिर्फ एक दिन ही शेष है। ऐसे में सट्टाबाजार और एग्जिट पोल पर मचे घमासान के बीच कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि, सट्टा बाजार या एग्जिट पोल नहीं बल्कि प्रदेश की जनता सरकार बनाती है। वक्त बदलाव का है और कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
कमलनाथ ने इस बीच विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी के लिए कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं की भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि, ना सट्टा बाजार और ना ही एग्जिट पोल बल्कि मध्यप्रदेश में पीड़ित जनता और मतदाता कांग्रेस की सरकार बनाएंगें। कांग्रेस को 140 सीटें मिल रही है और प्रदेश में हमारी सरकार बनने जा रही है। कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने इतनी ठंड मे भी ईवीएम की सुरक्षा के लिए पहरा दिया और वे अभी तक वहां डटे हुए हैं। भाजपा के लाख प्रय़ासों के बावजूद वे वहां मजबूती से खड़े हैं। सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं।