कमलनाथ सरकार का किसानों को एक और तोहफा, ये सुविधा मिलेगी मुफ्त

Edited By suman, Updated: 23 Dec, 2018 10:53 AM

kamalnath government gives another gift to the farmers

मध्य प्रदेश के किसानों को कमलनाथ सरकार एक और बड़ा तोहफा देने जा रही है। प्रदेश के 85 लाख किसानों को अब उनकी मिट्टी की जांच के लिए एक पैसा भी खर्च नहीं करना पड़ेगा। राज्य सरकार अब यह सेवा मुफ्त में उपलब्ध करवाएगी। किसान अब लैब में उनकी मिट्टी की जांच...

भोपाल: मध्य प्रदेश के किसानों को कमलनाथ सरकार एक और बड़ा तोहफा देने जा रही है। प्रदेश के 85 लाख किसानों को अब उनकी मिट्टी की जांच के लिए एक पैसा भी खर्च नहीं करना पड़ेगा। राज्य सरकार अब यह सेवा मुफ्त में उपलब्ध करवाएगी। किसान अब लैब में उनकी मिट्टी की जांच मुफ्त में करवा सकेंगे। इससे पहले उन्हें इसके लिए काफी रुपए खर्च करना पड़ेंगे। इसके लिए कृषि विभाग ने भी तैयारी शुरू कर दी है। 

PunjabKesari

मिली जानकारी के अनुसार किसान अब अपने खेतों की मिट्टी की जांच करवा सकेंगे। इससे उन्हें खेत की मिट्टी के सभी तत्वों के बारे में जानकारी मिल जाएगी। जिससे वह सही फसल के लिए बोनी करने में कामयाब होंगे। राज्य सरकार खेती को लाभ का धंधा बनाना चाहती है। बीती सरकार ने भी इस दिशा में कई प्रयास किए हैं। लेकिन अब नई सरकार किसानों के हित के लिए कई नए कदम उठा रही है। राज्य सरकार का मानना है कि अगर किसान की लागत कम होगी तो उसको खेती में लाभ ज्यादा मिल सकेगा। सही फसल बोने से ही खेती में अधिक लाभ होता है। इसके लिए मिट्टी की सही जानकारी होना जरूरी है। 


PunjabKesari

प्रयोगशाला में मिट्टी परीक्षण के बाद किसान को इस बात की सही जानकारी मिल जाएगी कि उसके खेत में किस तत्व की कमी है। इससे पहले किसान प्रयोगशाला में अपनी मिट्टी का परीक्षण करवाने में कतराते थे। क्योंंकि, खाद, रासायनिक उर्वरक के इंतजाम, खेत को बोनी के लिए तैयार करने में ही इतनी लागत आ जाती है कि किसान मिट्टी की परीक्षण नहीं करवाता है और बिना परीक्षण की गई बोनी से फसल उम्मीद के मुताबिक नहीं होती। जिससे किसान को अधिक लाभ नहीं मिलता है। 
 

PunjabKesariनई सरकार किसान की खेती की लागत कम करना चाहती है। इसलिए मिट्टी परीक्षण मुफ्त करवा रही है। जिससे अधिक से अधिक किसान इस सुविधा का लाभ ले सकें और उनको फसल से लाभ मिल सके। कृषि विभाग की प्रदेश में 24 , मंडी बोर्ड की 26 , कृषि विव जबलपुर की 19 , बड़वानी में एक प्रयोगशाला है। इसके अलावा भी कई निजी संस्थानों में भी प्रयोगशालाएं हैं। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!