Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 06 Feb, 2019 06:48 PM
गांधी भवन परिसर में हवाई फायरिंग के बाद बुधवार को करणी सेना अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह काल्वी ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि करणी सेना भगवान राम की औलादें हैं...
भोपाल: गांधी भवन परिसर में हवाई फायरिंग के बाद बुधवार को करणी सेना अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह काल्वी ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि करणी सेना भगवान राम की औलादें हैं।
राममंदिर और आरक्षण मुद्दे पर दो टूक बात करते हुए उन्होंने कहा कि वे भगवान राम की औलादें हैं। आरक्षण की बात पर नेताओं की बातों का कोई आधार नहीं है। सरकार की करनी और कथनी में अंतर है। आरक्षण के नाम पर केवल राजनीति ही की जाती रही है। छलावों से वोट ली जाती है। ऐसे लोगों के कारण ही बीजेपी तीन राज्य हार गई है।