आरक्षण की मांग को लेकर करणी सेना ने इंदौर में निकाली रैली

Edited By Vikas kumar, Updated: 15 Sep, 2019 05:14 PM

karni army holds rally demand reservation

आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने व एट्रोसिटी एक्ट के विरोध में रविवार को करणी सेना ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया। रैली देवास नाका से शुरु हुई, फिर विभिन्न मार्गो से होती हुई चिमनबाग पहुंचेगी जहां सभा का आयोजन किया गया है..

इंदौर: आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने व एट्रोसिटी एक्ट के विरोध में रविवार को करणी सेना ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया। रैली देवास नाका से शुरु हुई, फिर विभिन्न मार्गो से होती हुई चिमनबाग पहुंचेगी जहां सभा का आयोजन किया गया है। रैली निकालने के कारण बीआरटीएस सहित अन्य मार्गों पर ट्रैफिक जाम हो गया। रैली के कारण ट्रैफिक जाम होने से लोगों को परेशानियो का सामना करना पड़ा।

PunjabKesari

करणी सेना के पदाधिकारियों के मुताबिक रैली निरंजनपुर लोहा मंडी से प्रारंभ हुई जो सत्यसाईं चौराहा, सयाजी चौराहा, भमौरी, पाटनीपुरा, राजकुमार ब्रिज होते हुए चिमनबाग पहुंचेगी। वहीं, पुलिस द्धारा मेन मार्ग पर रैली आने के दौरान उनसे जुड़े अन्य मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जा रहा है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!