भोपाल की पुरानी जेल में बने स्ट्रॉंग रूम की LED हुई बंद, कांग्रेस ने उठाए सवाल

Edited By Vikas kumar, Updated: 30 Nov, 2018 01:18 PM

led closing of strong room in bhopal s old jail congress raised questions

मतदान के बाद से सभी पार्टियों को अब परिणाम का इंतजार है। मतदान के बाद भोपाल की सातों विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम को स्ट्रॉंग रूम में रखा गया है। इस बार भोपाल की पुरानी जेल को स्ट्रॉंग रूम बनाया ग...

भोपाल: मतदान के बाद से सभी पार्टियों को अब परिणाम का इंतजार है। मतदान के बाद भोपाल की सातों विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम को स्ट्रॉंग रूम में रखा गया है। इस बार भोपाल की पुरानी जेल को स्ट्रॉंग रूम बनाया गया है। शुक्रवार को सुबह करीब डेढ़ घंटे तक स्ट्रांग रूम के बाहर लगाई गई एलईडी बंद पाई गई। जिसको लेकर कांग्रेस नेताओं ने स्ट्रांग रूम में ईवीएम के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। 

PunjabKesari

स्ट्रॉंग रूम में लगी एलईडी के डेढ़ घंटे बंद होने पर कांग्रेस ने मांग की है कि, इस मामलें में मुख्य निर्वाचन अधिकारी वीएल कांताराव को जांच करनी चाहिए। कांग्रेस के अलावा भोपाल कलेक्टर सुदामा खाड़े ने भी स्ट्रांग रूम के बाहर लगी एलईडी बंद होने की खबर को सही करार दिया है। लेकिन यह सिर्फ बिजली जाने की वजह से हुआ है। 

PunjabKesari

वहीं कांग्रेस ने कलेक्टर से मांग की है कि, यदि एसी घटनाएं होती हैं तो तत्काल हमारे दो व्यक्तियों को स्ट्रॉंग रूम में बैठाने की व्यवस्था की जाए। इसके बाद कलेक्टर सुदामा खाड़े ने मानने का आश्वासन दिया। लेकिन कांग्रेस ने मांग की है कि इन डेढ़ घंटे में आखिर हुआ क्या इसकी जानकारी अभी तक कोई नहीं दे रहा है। इसके चलते कांग्रस पार्टी इसकी शिकायत चुनाव आयोग में करेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!