इंदौर के चिड़ियाघर से पिंजरा तोड़कर भागा तेंदुआ, इलाके में दहशत का माहौल

Edited By meena, Updated: 03 Dec, 2021 01:04 PM

leopard escaped after breaking cage from indore zoo

इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय से 6 माह का एक तेंदुआ रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। इस तेंदुए को बुरहानपुर के नेपानगर से रेस्क्यू किया गया था। रेस्क्यू ऑपरेशन में इस तेंदुए के पिछले दोनों पैरों में चोट आई थी और इसके इलाज के लिए ही इसे इंदौर जू...

इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय से 6 माह का एक तेंदुआ रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। इस तेंदुए को बुरहानपुर के नेपानगर से रेस्क्यू किया गया था। रेस्क्यू ऑपरेशन में इस तेंदुए के पिछले दोनों पैरों में चोट आई थी और इसके इलाज के लिए ही इसे इंदौर जू लाया गया था। यह तेंदुआ कहां है इस बारे में स्पष्ट तौर पर ना वन विभाग कुछ कह पा रहा है और ना ही चिड़ियाघर प्रबंधन। फिलहाल तेंदुए को लेकर चिड़ियाघर प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारी घबराए हुए हैं।

PunjabKesari

बुरहानपुर के नेपानगर से वन विभाग ने तेंदुए रेस्क्यू किया था यह तेंदुआ एक घर में घुस गया था, जहां पर उसने कुछ लोगों को घायल भी किया। रेस्क्यू के दौरान यह तेंदुआ जख्मी हुआ था और इसे इलाज के लिए इंदौर जू लाया गया था। ज़ू में इसे पिंजरे में  शिफ्ट किया जाना था लेकिन रात का समय होने और पिंजरे की उपलब्धता ना होने के चलते इस तेंदुए को ज़ू के एक हिस्से में सीसीटीवी कैमरे के सामने रखा गया। सुबह जब ज़ू कर्मचारी तेंदुए को शिफ्ट करने के लिए आए तो पिंजरे से तेंदुआ गायब था। इसे देखकर सभी के होश उड़ गए। दरअसल बारिश के कारण तेंदुए का पिंजरा ढका हुआ था। इसलिए रात के समय किसी ने पिंजरा देखा नहीं। वही बता दे चिड़ियाघर के आस पास पूरा रहवासी इलाका है और पास में रेसीडेंसी एरिया है, जहां अधिकारी जज और मंत्रियों के बंगले है। साथ ही बहुत बड़ी आबादी भी रहती है यही वजह है कि वहां दहशत का माहौल बन गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!