Edited By Vikas kumar, Updated: 28 Oct, 2018 12:01 PM
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 37 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने दो दिन की बैठक के बाद 40 प्रत्याशि...
रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 37 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने दो दिन की बैठक के बाद 40 प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर लिए हैं। पहले चरण के लिए पार्टी दो किश्तों में 18 प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुकी है।
जानकारी के अनुसार 72 सीटों में से 35 पर प्रत्याशियों के नाम को लेकर कांग्रेस में अभी भी मंथन चल रहा है। इसे देखते हुए बाकि बचे 35 प्रत्याशियों के नाम भी एक-दो दिन में तय हो जाने की उम्मीद जताई जा रही है।