Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 29 Mar, 2019 11:30 AM
जिले में अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां फेसबुक पर रोजाना हाजिर रहने वाला तहसीलदार 6 महीने दफ्तर से गायब है। उनकी तलाशी में कलेक्टर सुरभि गुप्ता ने शासन स्तर से लेकर जबलपुर कलेक्टर को भी पत्र लिखे हैं ताकि उनका कोई ठिकाना पता चले...
जबलपुर: जिले में अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां फेसबुक पर रोजाना हाजिर रहने वाला तहसीलदार 6 महीने दफ्तर से गायब है। उनकी तलाशी में कलेक्टर सुरभि गुप्ता ने शासन स्तर से लेकर जबलपुर कलेक्टर को भी पत्र लिखे हैं ताकि उनका कोई ठिकाना पता चले।
यह हैरान करने वाला मामला डिंडौरी में पदस्थ तहसीलदार विवेक त्रिपाठी का है। जो आए दिन फेसबुक पर पोस्ट के जरिए तो लाइव रहता है लेकिन पिछले 6 महीने से गायब है। किसी को उनका पता-ठिकाना नहीं पता चल रहा है। वे डिंडौरी में जॉइन करने के बाद से ही गायब है। तहसीलदार विवेक त्रिपाठी पहले भी इसी तरह के विवादों में निलंबित भी हो चुके थे। तकरीबन 6 महीने पहले जिले से रवाना हुए त्रिपाठी का कोई पता ठिकाना चल रहा है।