Edited By Prashar, Updated: 10 Jul, 2018 06:22 PM
जिला में एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। दोनों में एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। घरवालों की रजामंदी के बाद दोनों की शादी भी तय कर दी गई। लेकिन अचानक शादी टूट गई। जिसके चलते दोनों फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
टीकमगढ़ : जिला में एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। दोनों में एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। घरवालों की रजामंदी के बाद दोनों की शादी भी तय कर दी गई। लेकिन अचानक शादी टूट गई। जिसके चलते दोनों फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मामला पलेरा थाना इलाके के महेंद्र महेवा गांव का है। मंगलवार सुबह दोनों का शव पेड़ से लटकता देख गांव में सनसनी फैल गई। युवक की पहचान टेहरका निवासी राहुल और युवती की पहचान उप्र मऊरानीपुर के सिजारा निवासी 19 वर्षीय अनीता के रूप में हुई है।
क्या है मामला ?
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मृतक युवक के पिता का कहना है कि उसके 20 वर्षीय बेटे राहुल पाल और उत्तर प्रदेश मऊरानीपुर तहसील के सुजारा गांव की रहने वाली 19 वर्षीय लड़की अनीता पाल के बीच करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी उसे लड़की के पिता ने दी थी और दोनों पक्षों की रजामंदी से दोनों के बीच शादी तय हो गई थी। लेकिन बाद में किसी कारणवश शादी टूट गई जिसका सदमा दोनों बर्दाश्त नहीं कर पाए। जिसके चलते उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने किया मामला दर्ज
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पेड़ से नीचे उतरवाया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है औऱ दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलेरा भेज दिया है।