Edited By suman, Updated: 30 Jun, 2018 01:37 PM
खेल के क्षेत्र में प्रदेश की बेटियों ने एक बार फिर देश में मान बढ़ाया है। मध्यप्रदेश महिला हॉकी अकादमी की होनहार खिलाड़ी मोनिका और रीना खोखर लंदन में जुलाई होने वाले महिला हॉकी वर्ल्ड कप में पहली बार अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करती नजर आएंगी।
भोपाल : खेल के क्षेत्र में प्रदेश की बेटियों ने एक बार फिर देश में मान बढ़ाया है। मध्यप्रदेश महिला हॉकी अकादमी की होनहार खिलाड़ी मोनिका और रीना खोखर लंदन में जुलाई होने वाले महिला हॉकी वर्ल्ड कप में पहली बार अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करती नजर आएंगी। दोनों खिलाड़ियों का महिला हॉकी की नेशनल टीम में सेलेक्शन हुआ है।
अनुभवी स्ट्राइकर कप्तान रानी रामपाल की अगुवाई में हॉकी इंडिया ने लंदन में 21 जुलाई से शुरू हो रहे महिला हॉकी विश्व कप के लिए भारत की 18 सदस्यीय टीम शुक्रवार को घोषित कर दी। जिसके अनुसार अकादमी की खिलाड़ी मोनिका जहां मध्यम पंक्ति की जिम्मेदारी संभालेंगी। वहीं रीना खोखर रक्षापंक्ति को मजबूत प्रदान करेंगी।