Edited By Vikas kumar, Updated: 17 Oct, 2019 10:49 AM
कमलनाथ सरकार मध्यप्रदेश के विकास के लिए 18 अक्टूबर को इंदौर में MP मैग्नीफिसेंट समिट का आयोजन कर रही है। सूत्रों के अनुसार यह आयोजन शिवराज सरकार की तुलना में आधी कीमत...
भोपाल: कमलनाथ सरकार मध्यप्रदेश के विकास के लिए 18 अक्टूबर को इंदौर में MP मैग्नीफिसेंट समिट का आयोजन कर रही है। सूत्रों के अनुसार यह आयोजन शिवराज सरकार की तुलना में आधी कीमत पर हो रहा है। इस आयोजन की सफलता के लिए CM कमलनाथ ने मुंबई की कंपनी विजक्राफ्ट को ठेका दे रखा है।
गौरतलब है कि जब नरेंद्र मोदी गुजरात के CM थे तब उन्होंने भी निवेश के लिए वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का आयोजन किया था। जिसका लक्ष्य देश के बड़े कोर्पोरेट्स और विदेश कंपनियों के जरिये होने वाले निवेश को अधिक से अधिक गुजरात में लाया जाना था। तत्कालीन CM नरेन्द्र मोदी ने वाइब्रेंट ग्लोबल समिट कराने का ठेका विजक्राफ्ट कंपनी को दिया था। अब उसी कंपनी को ठेका देकर कमलनाथ भी MP मैग्नीफिसेंट का आजोयन करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि इंदौर में होने वाली मैग्नीफिसेंट समिट का ठेका विजक्राफ्ट को 22 करोड़ रुपए में दिया गया है, मैग्नीफिसेंट समिट को लेकर कमलनाथ सरकार का दावा है कि इसके द्वारा मध्यप्रदेश के एक लाख बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी। MP मैग्नीफिसेंट में कई विदेशी निवेशकों की धूम बताई जा रही है। कई देशों से अरबों-खरबों के प्रस्ताव आ रहे हैं। कई मल्टीनेशनल कंपनियां ने भी समिट के लिए प्रस्ताव दिया है और सबसे ज्यादा निवेश यूएसए, इजराइल और नार्वे करेंगे।
कौन करेगा कितना निवेश?
देश |
निवेश |
इजराइल |
1508 करोड़ |
USA |
1127 करोड़ |
नार्वे |
1 हजार करोड़ |
जापान |
4 सौ करोड़ |
ब्राजील |
350 करोड़ |
बता दें कि MP मैग्नीफिसेंट के आयोजन के लिए इंदौर को भव्य तरीके से सजाया जा रहा है। इसके लिए गुरुवार को राजबाड़ा और उसके पास के क्षेत्रों में नोर कार डे रहेगा। 17 अक्टूबर को इंदौर में सभी उद्योगपति मौजूद रहेंगे।