साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, थाने में आवेदन देकर की FIR की मांग

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 17 Oct, 2021 05:44 PM

mahila congress demonstration against sadhvi pragya

भोपाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर द्वारा शुक्रवार को दशहरे के मौके पर एक कार्यक्रम के मंच से  कांग्रेसियों व नर्मदा परिक्रमा करने वाले लोगों पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस लगातार हमलावर है। रविवार को सांसद प्रज्ञा...

खंडवा (निशात सिद्दीकी): भोपाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर द्वारा शुक्रवार को दशहरे के मौके पर एक कार्यक्रम के मंच से  कांग्रेसियों व नर्मदा परिक्रमा करने वाले लोगों पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस लगातार हमलावर है। रविवार को सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खंडवा के सिटी कोतवाली थाने में आवेदन देकर FIR की मांग की। महिला कांग्रेस ने कहा की अगर प्रज्ञा सिंह पर FIR नहीं दर्ज की गई तो वह उग्र आंदोलन करेंगी।

PunjabKesari, Madhya Pradesh, Khandwa, Congress, BJP, Sadhvi Pragya, Mother Narmada, Digvijay Singh

खंडवा में लोकसभा उपचुनाव में पहले ही राजनीतिक माहौल गर्म है। ऐसे में दोनों ही दल एक दूसरे पर हमला करने का कोई मौका नहीं गंवा रहे हैं। ऊपर से भोपाल लोकसभा क्षेत्र की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का मां नर्मदा को लेकर दिया गया गैरजिम्मेदाराना बयान अब खंडवा के सियासी रण में नया बवाल बन कर सामने आ रहा है। मा नर्मदा को लेकर दिए गए साध्वी के बयान पर महिला कांग्रेस ने भी मोर्चा खोल दिया है। महिला कांग्रेस ने खंडवा के कोतवाली थाने में आवेदन देकर सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। महिला कांग्रेस कहा कि साध्वी ने नर्मदा मैया का अपमान किया है। नर्मदा परिक्रमा करने वालों को अधर्मी बताना नर्मदा नदी का घोर अपमान है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!