Edited By Vandana Khosla, Updated: 04 Nov, 2026 03:07 PM

शहडोल (कैलाश ललवानी): मध्यप्रदेश के शहडोल में से भीषण सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। जहां एक यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है। बताया गया कि बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई है। घटना में 30 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना मिली है।...
शहडोल (कैलाश ललवानी): मध्यप्रदेश के शहडोल में से भीषण सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। जहां एक यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है। बताया गया कि बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई है। घटना में 30 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। जबकि 6 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। मौके पर लोगों में चीख-पुकार मची है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना ब्यौहारी थाना क्षेत्र के टिहकी मोड़ के पास हुई है। यहां बुधवार को एक तेज रफ्तार बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी। हादसे के दौरान बस में 30 से अधिक लोग सवार थे। हादसे में लगभग सभी यात्रियों के घायल होने की सूचना मिली है। जबकि 6 यात्रियों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। बताया गया कि बस शहडोल से ब्यौहारी की ओर जा रही थी। इसी बीच यह दर्दनाक हादसा हो गया।
इस घटना की जानकारी पर स्थानीय लोग तत्काल मदद के लिए पहुंचे। बस के अंदर फंसे घायलों को बाहर निकाला गया। आनन-फानन में उन्हें सिविल अस्पताल ब्यौहारी पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।