कलेक्टर का बड़ा एक्शन! एक साथ 93 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, लापरवाही बरतने पर गिरी गाज

Edited By Vandana Khosla, Updated: 30 Sep, 2026 12:44 PM

major action by the collector show cause notices issued to 93 patwaris

एमपी डेस्कः मध्यप्रदेश के देवास में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां जिला कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जी हां यहां एक साथ 93 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया...

एमपी डेस्कः मध्यप्रदेश के देवास में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां जिला कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जी हां यहां एक साथ 93 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया है।

जानकारी के अनुसार, देवास कलेक्टर ने शासकीय कार्य करने से इंकार कर रहे कर्मचारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। करीब 93 प्रोबेशनर पटवारियों को कारण बतायो नोटिस जारी किया है। कलेक्टर ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि संबंधित पटवारियों ने तय समय सीमा में काम शुरू नहीं किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। बताया गया कि पटवारियों को सेवा से हटाने, निलंबन और विभागीय जांच जैसी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने में लापरवाही बरतने वाले तहसीलदारों को भी सख्त हिदायत जारी की गई है। इसी क्रम में बिच्छाखेड़ी स्कूल में मध्याह्न भोजन व्यवस्था में बड़ी लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदार शिक्षक को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा जिले में जनसेवा और विकास कार्यों को गति देने के लिए 2 से 10 अक्टूबर तक ‘सेवा मेरा योगदान’ विशेष महाअभियान का आयोजन किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!