भाजपा नेता की मौत मामले में बड़ा एक्शन, नगर निगम का इंजीनियर सस्पेंड

Edited By meena, Updated: 02 Oct, 2026 09:04 PM

major action in bjp leader s death case municipal corporation engineer suspende

बीजेपी युवा मोर्चा नेता दिव्यऋषि तिवारी की करंट से मौत मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। नगर निगम का इंजीनियर सस्पेंड कर दिया गया है। दिव्यऋषि तिवारी...

भोपाल (इजहार खान) : बीजेपी युवा मोर्चा नेता दिव्यऋषि तिवारी की करंट से मौत मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। नगर निगम का इंजीनियर सस्पेंड कर दिया गया है। दिव्यऋषि तिवारी एमपी नगर में शॉपिंग करने जाते वक्त करंट हादसे का शिकार हुए थे। सीएम मोहन यादव ने भी इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए जांच के आदेश दिए थे।

PunjabKesari

बिजली के खंभे में करंट आने से तिवारी की मौत के मामले में नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की। भोपाल कलेक्टर की जांच समिति की रिपोर्ट के बाद निगम आयुक्त संस्कृति जैन ने कार्रवाई के निर्देश दि। समिति की रिपोर्ट के आधार पर नगर निगम के सहायक यंत्री (विद्युत) सुमित सिंह तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए हैं।

भोपाल कलेक्टर की ओर से गठित चार सदस्यीय जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट नगर निगम को सौंपी थी। रिपोर्ट में सामने आए निष्कर्षों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि में सुमित सिंह को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी और उनका मुख्यालय निगम का यांत्रिक विभाग रहेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!