MP में पुलिस का बड़ा एक्शन! TI को कुचलने वाले ड्राइवर के साथ सहआरोपी का भी शॉर्ट एनकाउंटर, CM मोहन यादव का पुलिस को फ्रीहैंड

Edited By Vandana Khosla, Updated: 04 Nov, 2026 10:13 AM

major police action in mp  short encounter  with the driver who ran over a poli

इंदौरः मध्यप्रदेश के देवास जिले में से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां अवैध शराब की अंतरराज्यीय तस्करी रोकने पहुंचे थाना प्रभारी दिलीप पुरी की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जी हां यहां टीआई को कुचलने वाले ट्रक चालक...

इंदौरः मध्यप्रदेश के देवास जिले में से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां अवैध शराब की अंतरराज्यीय तस्करी रोकने पहुंचे थाना प्रभारी दिलीप पुरी की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जी हां यहां टीआई को कुचलने वाले ट्रक चालक समेत दो आरोपियों का शॉर्ट एनकाउंटर किया गया है।   मंगलवार रात पुलिस के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में दोनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। बता दें कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पुलिस को फ्रीहैंड दिया है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी दिलीप पुरी की हत्या के बाद से फरार ट्रक चालक गजेंद्र उर्फ अक्कू रावत (28) को आलीराजपुर जिले से हिरासत में लिया गया।  बताया गया कि आरोपी को देवास लाते समय उसने जिले के बरोठा थाना क्षेत्र में एक पुलिसकर्मी की रिवॉल्वर छीनकर हिरासत से भागने का प्रयास किया। इसी दौरान उसने रिवॉल्वर से पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस की ओर से मानक संचालन प्रक्रिया के तहत आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई के दौरान गोली पैर में लगने से वह घायल हो गया।

PunjabKesari

आनन-फानन में घायल आरोपी को पहले देवास के जिला अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया। जहां उसकी गंभीर हालत के चलते बेहतर उपचार के लिए इंदौर के एक अस्पताल भेज दिया गया। इस बीच, थाना प्रभारी पुरी की हत्या के वक्त ट्रक में चालक रावत के साथ मौजूद धीरज को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद धीरज ने देवास के बैंक नोट प्रेस थाना क्षेत्र में पुलिस की हिरासत से भागने का प्रयास किया और एक पुलिसकर्मी से उसकी बंदूक छीनकर गोलीबारी की। बताया कि आरोपी को चेतावनी दी गई, लेकिन इसकी अनसुनी किए जाने पर पुलिस की ओर से आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की गई।  पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने घायल आरोपी को देवास के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!