Edited By meena, Updated: 07 May, 2021 12:42 PM
छतरपुर जिले के अलीपुरा थाना क्षेत्र में नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। कंकाल कई दिनों पुराना प्रतीत होता है। प्रथम दृष्टि में मामला हत्या का प्रतीत होता है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है...
छतरपुर(राजेश चौरसिया): छतरपुर जिले के अलीपुरा थाना क्षेत्र में नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। कंकाल कई दिनों पुराना प्रतीत होता है। प्रथम दृष्टि में मामला हत्या का प्रतीत होता है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, अलीपुरा थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुरा में सड़क निर्माण करने वाली PNC कंपनी के कर्मचारियों के द्वारा खुदाई का काम चल रहा है। इस दौरान धसान नदी किनारे एक तलैया में नर कंकाल मिला है। जो कि विगत कई दिनों पुराना प्रतीत होता है। मामले की जानकारी लगते ही थाना प्रभारी रूपनारायण पटैरिया सहित पुलिस बल मौके पर मामले की जांच में जुट गये हैं।